वाराणसी में गोलीकांड: इलाज के दौरान युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी। रोहनियां थाना क्षेत्र के अखरी स्थित सौरव विहार कॉलोनी के पास बीती रात बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान जितेंद्र सिंह (पुत्र लालचंद) के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना ...